हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस और एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने झारखंड से मथुरा-वृंदावन में सप्लाई के लिए लाई जा रही चरस और अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे सूचना पर आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर आंबेडकर पार्क के सामने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (JH 01 GE 1542) को रोका गया। तलाशी में कार चालक और सहचालक की सीट के बीच बने गुप्त केबिन से 1.946 किलोग्राम चरस (चार पैकेट) और 795 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सकलदेव निवासी चतरा, झारखंड, चंदन कुमार निवासी गया, बिहार और अमित कुमार निवासी हजारीबाग, झारखंड के रूप में हुई है। आरोपियों से 6,710 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, आधार और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना रिफाइनरी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
