• Mon. Nov 2nd, 2026

बलदेव में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ऊंट और बग्गी के चालक की मौत

Byvijay.singhal1233

Apr 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के उत्तरी बाइपास पर अकोस के गांव नगला बेर के निकट गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार  वाहन ने ऊंट-बुग्गी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी चालक सलीम खान (40 वर्ष) व ऊंट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला संजा निवासी सलीम खान पुत्र गन्ना सुबह करीब 5:30 बजे घर से भूसा लाने के लिए ऊंट-बुग्गी लेकर निकले थे। इसी दौरान आगरा-बलदेव उत्तरी बाइपास पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी बुग्गी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन ऊंट-बुग्गी को करीब 600 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक के परिवार में पत्नी रूबी, पुत्र बिट्टू (12 वर्ष) व एक पुत्री ( 18 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई होगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.