हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय
मथुरा। कोसीकलां में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान, सुरक्षा और हित केवल भाजपा सरकार में ही सुरक्षित हैं। अग्रसेन नगर स्थित भाजपा नेता तरुण सेठ के आवास पर आयोजित समारोह में शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे व्यापारी वर्ग निडर होकर अपना व्यवसाय कर रहा है। कहा कि पहले प्रदेश में अपराध, लूट और रंगदारी का माहौल था, जिससे व्यापारी वर्ग भयभीत रहता था, अब अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है और कानून का राज स्थापित हुआ है। इस मौके पर भाजपा नेता तरुण सेठ, सीमा रानी अग्रवाल, हुकम चंद अग्रवाल ने शारदा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुभाष बासईयां, सौरभ जैन, कन्हैयालाल गोयल, सत्यवीर सांगवान, दीपक बडगुर्जर, रेखा अग्रवाल, पंकज गोयल, सौरभ बाल्मीकि, सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
