• Sun. Nov 29th, 2026

छाता के गांव में जहर खाकर किसान की ने आत्महत्या

Byvijay.singhal1233

Apr 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव उमराया में 25 वर्षीय किसान योगेश ने जहर खाकर लिया। परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन का कहना है कि फसल के बर्बाद होने और कर्ज में डूबने के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। तहसीलदार छाता ने बताया है कि युवक ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है। गांव रनवारी निवासी लोकेश जादौन ने बताया कि उनका साला योगेश (25) पुत्र धर्मी परिवार का एकमात्र सहारा था। कुछ वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। योगेश ने इस उम्मीद में कर्ज लेकर फसल की थी कि पैदावार अच्छी होने पर अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनवाएगा। इसी आस में उसने अपने पुराने मकान को भी तुड़वा दिया था। उधर, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि ओलों और बारिश के कारण योगेश खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी। इसे देखकर वह सदमे में था। पहले से आर्थिक तंगी और अब कर्जदारों के दबाव के चलते योगेश ने जहर खा लिया। योगेश की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो बच्चों (बेटा और बेटी) का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विषैला पदार्थ खाने से मौत होना आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, तहसीलदार छाता सचिन पवार का कहना है कि किसान ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.