हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में भारत स्काउट-गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बेसिक एडवांस स्काउट मास्टर वह गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री कृष्णा इंटर कॉलेज गोकुल में किया जा रहा है। शिविर में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जनपद के 70 स्काउट-गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में जिला मुख्य आयुक्त डॉक्टर कमल कौशिक द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण लीडर ऑफ द कोर्स अशोक कुमार सोलंकी, शुभिका, ज्योति भार्गव, राजीव सोनी व एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण शिविर संचालक मनोज रावत, स्वीटी मथुरिया, सुषमा त्रिपाठी, उमेश चंद्र द्वारा प्रदान किया जा रहा है। शिविर का निरीक्षण प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सितारा त्यागी द्वारा किया गया। इस दौरान जिला कमिश्नर स्काउट निखिल अग्रवाल, जिला सचिव जोगेंद्र सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड अनीता मुद्गल, अंकुर संजय सिंह, गोपेंद्र, पवन, प्रीति आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
