• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा में कन्हैया लाल बने प्रथम पहल के अध्यक्ष

Byvijay.singhal1233

Apr 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रथम पहल फाउंडेशन की साधारण सभा का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। इस दौरान नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें कन्हैया लाल अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। शुभारंभ संरक्षक महामंडलेश्वर योगी नवल गिरि महाराज ने दीप जलाकर किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई समाज सेवा ही सर्वोपरि है। उन्होंने नवनियुक्त टीम को अंगवस्त्र पहनाकर आशीर्वाद दिया और तन, मन, धन से संगठन में जुटने की प्रेरणा दी। नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संस्था को चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की होगी। संचालन नवनियुक्त महामंत्री प्रियेश अग्रवाल ने किया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, हरीश कुमार जैन एवं मनोज बंसल, मंत्री नारायण हरि गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज टालिवाल, सह-कोषाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल, प्रचार मंत्री गिरीश वर्मा, बृजवासी लाल एवं चंद्रपाल सिंह निषाद, आय-व्यय निरीक्षक नकुल खंडेलवाल बनाए गए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.