• Fri. Apr 10th, 2026

पुलिस ने IPL सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, BJP नेता सहित छह पकड़े गए; लाखों का कैश बरामद

ByVijay Singhal

Apr 10, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। आइपीएल मैचों पर सट्टेबाजी के बढ़ते नेटवर्क पर सदर पुलिस ने बुधवार रात कार्रवाई करते हुए शिव धाम कालोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। यह छापा गोकुल बैराज के पास मारा गया, जहां लंबे समय से आइपीएल मैचों पर लाखों रुपये के दांव लगाए जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। मौके से 1.63 लाख रुपये की नकदी, 11 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, कैलकुलेटर तथा सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया। सदर थाना प्रभारी सुधीर कुमार नगर ने बताया गिरफ्तार आरोपित आनलाइन माध्यम से मैचों पर हार-जीत के दांव लगवा रहे थे और शहर के कई हिस्सों में इनका नेटवर्क फैला हुआ था।गिरफ्तार किए गए आरोपितों में औरंगाबाद के मेवाती मुहल्ला निवासी आदिल और रिजवान, गोविंद नगर अन्नपूर्णा धाम कालोनी निवासी किशोर, सदर के रेजिमेंटल बाजार निवासी मुकेश कुमार, आढ़त बाजार निवासी बांके बिहारी शर्मा और फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर निवासी बाबी शामिल हैं। पकड़े गए लोगों में एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा है, जिससे मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सट्टेबाजी का यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। बरामद मोबाइल और लैपटाप की जांच के बाद कई और नाम सामने आ सकते हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष हरि शंकर राजू यादव ने बताया कि बांके बिहारी सदर मंडल के उपाध्यक्ष हैं। आइपीएल सट्टे के करवाई में उनके पकड़े जाने की सूचना मिली है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.