हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली अंतर्गत बंगालीघाट क्षेत्र में यमुना पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव दूसरे दिन पुलिस ने बरामद कर लिया। इसकी शिनाख्त जयसिंहपुरा खादर निवासी ओमी के रूप में हुई। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बना कर मरने की बात की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताते चलें कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बंगाली घाट क्षेत्र स्थित पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी थी। इसकी सूचना मिलते ही इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई थी लेकिन वह नहीं मिल सका था। गुरुवार सुबह से ही पुलिस ने गोताखोरों से युवक की यमुना में तलाश कराई और दोपहर करीब दो बजे युवक के शव को बरामद किया। वही दूसरी ओर बुधवार सुबह से जयसिंहपुरा खादर निवासी ओमी जोशी के गायब होने पर उनके परिजन वहां आए। उन्होंने शव को देख उसकी शिनाख्त ओमी के रूप में की। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार ओमी ने मरने से पहले एक वीडियो बनायी थी। इसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ओमी भजन पार्टी में काम करता था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
