• Fri. Apr 10th, 2026

चचेरे भाई से बेटी ने कर लिया निकाह, मथुरा में आहत पिता ने खुद को पेट्रोल डालकर जलाया; हालत गंभीर

ByVijay Singhal

Apr 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर इलाके में युवती ने अपने चचेरे भाई से घर से भागकर निकाह कर लिया। इससे आहत होकर युवती के पिता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पिता को झुलसी हालत में आगरा रेफर किया गया है। जमुनापार थाना क्षेत्र में लक्ष्मी नगर चौराहे के पास रहने मुस्लिम परिवार के दो भाई रहते हैं। बड़े भाई की बेटी ने पिछले दिनों घरवालों की बिना मर्जी के अपने चचेरे भाई से मस्जिद में निकाह कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चा होने लगी। इसी को लेकर युवती के पिता सदमे आ गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह घटना से क्षुब्ध होकर पिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया, लेकिन तब तक वह 70 फीसदी तक जल चुके थे। परिजन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पिता ने बेटी के प्रेम विवाह से क्षुब्ध होकर आग लगाई है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.