• Thu. Apr 9th, 2026

छाता में दो गुटों में झड़प, ईंट-पत्थरों के साथ फिंकीं बोतलें, 20 पर प्राथमिकी

ByVijay Singhal

Apr 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में सरायशाही मोहल्ले में बीती रात मामूली बात ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, गाली-गलौज और पथराव हुआ। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और बोतलें फेंकी गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला सरायशाही में संसार, नजर मोहम्मद उर्फ मौधू, अफसर, फेफड़ा आदि का दूसरे गब्बर, नदीम, दिलशाद और शकील आदि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से 20-25 लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गईं। मारपीट, पथराव और बोतल फिंकाई में कई लोग घायल हुए हैं। उधर, थाने के उपनिरीक्षक राहुल चौधरी की तहरीर पर दोनों पक्षों के 20 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने बताया कि सरायशाही मोहल्ले में दो पक्षों के बीच झगड़े और पथराव की सूचना मिली थी। फिलहाल मौके पर शांति है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.