• Thu. Apr 9th, 2026

कोसीकलां में नाले ढकने से दुकानें हुईं नीची, हंगामा

ByVijay Singhal

Apr 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नगर पालिका द्वारा जल निकासी के लिए निर्माण कराए नाले को स्लैब से ढकने से कई दुकानों नीची हो गईं। इससे बारिश के दौरान बाजार में कीचड से नारकीय हालात हो गए। गुस्साए दुकानदारों ने हंगामा कर नारेबाजी की। कुछ दुकान काफी देर बाद खुलीं। नगर पालिका प्रशासन ने पंजाबी बाजार से जल निकासी के लिए दुकानों के सामने नाले का निर्माण कराया है। दुकानदारों का आरोप है कि नाला सड़क से ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ है। इससे पंजाबी बाजार एवं सब्जी मंडी चौराहे पर नारकीय हालात हैं। नाले के निर्माण से कुछ दुकान नीची हो गईं हैं। रात्रि में ठेकेदार ने नाले को ढकने के लिए स्लैब रख दिए। इससे दुकानों के शटर ढक गए। दुकानदारों को शटर खोलने में दिक्कतें हुईं। दुकानदारों के हंगामे को देखते हुए व्यापारी नेता भी पहुंच गए। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि कुछ दुकान नीची होने से समस्या पैदा हो गई है, समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.