• Thu. Apr 9th, 2026

गोवर्धन में दानघाटी के सामने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

ByVijay Singhal

Apr 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में राष्ट्रीय हरित अधिकरण की ओर से गोवर्धन पर्वत क्षेत्र को नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद दानघाटी मंदिर के सामने अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया। शिकायत पर नगर पंचायत ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त करा दिया।

दानघाटी मंदिर के सामने आरती स्थल के पास निर्माण कार्य चल रहा था। इस पर संजय वर्मा ने उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी से शिकायत की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार, सीओ और अधिशासी अधिकारी (ईओ) को जांच के निर्देश दिए। शिकायत के बाद नगर पंचायत के प्रभारी सफाई निरीक्षक नानक शर्मा मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर केवल मजदूर मिले थे। आरोप है कि उनके लौटने के बाद फिर से निर्माण शुरू होने की सूचना मिली। मंगलवार को नानक शर्मा ने ईओ चैतन्य तिवारी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी से बात कर अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त करा दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई है।
प्रजाक्ता त्रिपाठी, एसडीएम गोवर्धन ने कहा, नो कंस्ट्रक्शन जोन में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। गोवर्धन पर्वत क्षेत्र धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। यहां अनियंत्रित निर्माण से प्राकृतिक संतुलन और धार्मिक आस्था दोनों प्रभावित हो सकते हैं। इसी कारण एनजीटी ने इस क्षेत्र में निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.