हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव कामर में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान की छत ढह गई। मलबे में दबकर एक ग्रामीण घायल हो गया। बारिश के दौरान कुमरचंद के मकान पर बिजली गिरी। तेज धमाके के साथ मकान की छत गिर गई और अंदर सो रहे कुमरचंद मलबे में दब गए। धमाके की चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।क् किसी तरह कुमरचंद को मलबे से बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इधर छाता नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। तैयार खड़ी गेहूं की फसल अब खेतों में ही सड़ने लगी है। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं। छाता-गोवर्धन मार्ग स्थित खेतों का नजारा बेहद दयनीय है। स्थानीय किसान हरी, हरवंश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में 70 प्रतिशत फसलें पूरी तरह नष्ट हुए हैं। किसान अमर सिंह, हरे कृष्ण चौधरी, राजेंद्र, आशाराम, वीरपाल, हरिओम, देशराज, वेद पंडित, टीकम, पप्पू, राजवीर आदि ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
