हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में थाना क्षेत्र के अंतर्गत अडींग नहर के पास एक सड़क हादसा हुआ। बेकाबू होकर तेज रफ्तार करीब 3 से 4 बार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। अलवर निवासी दो दोस्त रवि और राहुल किसी काम से मथुरा आए थे। वापस लौटते समय एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी तेज रफ्तार कार अडींग नहर के पास बेकाबू हो गई। संतुलन बिगड़ने के बाद कार सड़क पर कई बार पलटे खाती हुई कई मीटर आगे चली गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गई। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में से किसी तरह दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
