• Tue. Apr 7th, 2026

मथुरा में 17 साल की लड़की का सड़क पर हंगामा:बोली- बाबा ने मेरे साथ रेप किया

ByVijay Singhal

Apr 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीच सड़क पर 17 साल की लड़की ने हंगामा कर दिया बोली बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस दूसरे पहलू पर भी जांच कर रही है, जिसमें संपत्ति विवाद है। जैंत पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर तत्काल प्राथमिकी कर ली है। पुलिस ने नामजद आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पूछताछ के दौरान इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कुछ समय पूर्व पीड़िता की मां को अपना एक मकान ‘दान पात्र’ के माध्यम से दिया था। उस मकान पर 15 लाख का बैंक लोन था, जिसमें से 10 लाख अभी भी बकाया हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.