हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के गांव आजल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कक्षा की छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे के समय कक्ष में कोई छात्र मौजूद नहीं था। सहायक अध्यापक देवेंद्र तिवारी ने बताया कि विद्यालय का भवन करीब दो साल पहले निष्प्रोज्य घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद भवन को पूरी तरह से न तो बंद किया गया और न ही ध्वस्त कराया गया। बताया कि विद्यालय परिसर में कई ऐसे जर्जर कमरे हैं जिनमें आज भी छात्र-छात्राएं बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि भवन की खस्ताहाल स्थिति को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण मूलचंद, भूपेंद्र, रविंद्र आदि ने बताया कि जब भवन को पहले ही अनुपयोगी घोषित किया जा चुका था तो उसे तोड़ा क्याें नहीं गया। घटना के बाद कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। वह भवन निष्प्रयोजित है। उसे जल्द तुड़वाया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
