हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां क्षेत्रीय सहकारी संघ और क्षेत्रीय सहकारी समिति पर गेहूं की सरकारी खरीद व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। केंद्रों पर बारदाना के अभाव में पिछले कई दिनों से तुलाई का काम बंद पड़ा है। आलम यह है कि जो गेहूं पहले तौला जा चुका है, उसका उठान न होने से केंद्रों पर अनाज का अंबार लगा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि वे अपनी खून-पसीने की कमाई लेकर केंद्र पर आ रहे हैं, लेकिन बारदाना न होने के चलते वापस लौट रहे हैं। आसमान में छाए बादलों और बेमौसम बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। उठान न होने के कारण बारिश होने पर गेहूं के खराब होने का खतरा बना हुआ है। इसी डर के कारण अब किसान अपनी फसल केंद्र पर लाने से कतरा रहे हैं। क्षेत्रीय किसान द्वारिकाधीश यादव, देशराज सिंह, संजय सिंह, गुड्डू सिंह, लाजपत सिंह, बाबू सिंह, मोहन सिंह, बच्चू सिंह, बंटी सिसोदिया आदि ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बारदाना उपलब्ध कराया जाए और खरीदे गए गेहूं का उठान कराकर जगह बनाई जाए, ताकि अन्य किसान अपना अनाज लेकर पहुंच सकें। समिति सचिव प्रताप सिंह ने बताया बारदाने के अभाव में तुलाई रुकी हुई है। बारदाना आते ही तुलाई शुरू की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
