• Tue. Apr 7th, 2026

सौंख की आगरा कैनाल में युवती का शव पड़ा मिला

ByVijay Singhal

Apr 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के आगरा कैनाल में युवती का शव पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस का अनुमान है कि हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। नहर के आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, लेकिन अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मगोरा थाना क्षेत्र में आने वाली आगरा कैनाल में सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने नहर के किनारे टहलने के दौरान करीब 20 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मगोर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर पहचान नहीं हुई। युवती ने ग्रे रंग को टीशर्ट और गुलाबी रंग का लोअर पहना हुआ था और उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत होता है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए। युवती के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आगरा कैनाल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिससे पता लग सके युवती को यहां लाकर फेंकने वाले कौन हैं। आसपास के थानों में भी सूचना दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.