हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मध्य एशिया में चल रहे युद्ध का असर आम लोगों की रसोई से लेकर होटल-ढातों तक तक महसूस किया जाने लगा है। ईंधन की बढ़ती कीमतों और घरेलू गैस सिलिंडरों की सीमित उपलब्धता ने होटल और ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाजार में ईंधन के दाम बढ़ने से खानपान व्यवसाय पर सीधा असर पड़ा है। लागत बढ़ने के बावजूद ग्राहक बनाए रखना संचालकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में कई होटल संचालक अब गैस के विकल्प के रूप में इंफ्रारेड और इंडक्शन उपकरणों का सहारा ले रहे हैं जबकि छोटे ढाबों पर पारंपरिक लकड़ी, कोयले के चूल्हे फिर से जलने लगे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
