• Tue. Apr 7th, 2026

गोवर्धन के रास्ते में रोककर महिला से मारपीट, सिर पर किया वार

ByVijay Singhal

Apr 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव महरौली में एक महिला के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महरौली निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह वह मंदिर से पानी लेने जा रही थीं। इसी दौरान गांव निवासी धीरू रास्ते में उन्हें रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कलश को छीन कर उनके सिर पर मार दिया। इससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई और वह वहीं गिर गईं। आरोपी उन्हें मृत समझ कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.