• Mon. Apr 6th, 2026

विवाहिता का बेटे के साथ अपहरण, सोने-चांदी के जेवर गायब; ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

ByVijay Singhal

Apr 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव जौनई से एक विवाहिता और उनके दो वर्षीय मासूम बेटे को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जौनाई निवासी सुनील कुमार पुत्र रामस्वरूप ने थाना जैंत में दी गई तहरीर में बताया कि बीती 17 मार्च 2026 की दोपहर 1:30 बजे उनकी पुत्रवधू सीता (22) को नामजद सौरभ पुत्र लाल चंद्र निवासी विशूं, थाना फरह, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के अनुसार विवाहिता अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और दो वर्षीय पुत्र को भी ले गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस से मदद मांगी गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.