• Sun. Apr 5th, 2026

मथुरा में छात्र हित में आवाज उठाएंगी एनएसयूआई

ByVijay Singhal

Apr 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के छात्रों ने बीएसए कॉलेज में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि वह छात्र हितों के लिए आवाज उठाएंगे और सरकार की कुरीतियों को उजागर करेंगे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया के नेतृत्व में छात्र हितों पर चर्चा की गई। सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों को एकजुट होने और एक नई छात्र क्रांति का आह्वान किया। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ. विजय नारायण ने कहा कि सरकार की कुरीतियों के खिलाफ छात्रों को एकजुट होना होगा। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल और पीसीसी सदस्य प्रवीण ठाकुर ने जिले में एक नई छात्र क्रांति का आगाज करने का आह्वान किया है। इस दौरान हरीश पचौरी, विष्णु शर्मा, पियुष अग्रवाल और शुभम चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.