हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बरसाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा भरना खुर्द माइनर के पास सहार से कमई जाने वाले नाले के निकट घेराबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें जीतू उर्फ जितेन्द्र (33 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे बदमाश राजवीर (40 वर्ष) को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बिना नंबर की टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल, दो तमंचे .315 बोर, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी थाना बरसाना क्षेत्र के दिवाका थौक, नंदगांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
