• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा में पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP ने एक झटके में 29 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

Byvijay.singhal1233

Apr 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे पुलिस उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। 29 उपनिरीक्षकों में कई पीआरवी पर ही ड्यूटी कर रहे थे तो कई थानों में जमे हुए थे। एसआई सतेंद्र कुमार को जमुनापार की लक्ष्मीनगर चौकी से शेरगढ़ थाना, एसआई मिथलेश उपाध्याय को कस्बा बलदेव चौकी से लक्ष्मीनगर चौकी प्रभारी, विपिन कुमार को शाहपुर चौकी, कोसी से बलदेव कस्बा चौकी भेजा गया है। वहीं विनीत नेहरा को फरह से शाहपुर चौकी प्रभारी, हिमांशी को छाता थाने से पुलिस लाइन, दीपक नागर को लाइन से रिफाइनरी थाना, सुरेशचंद्र को रिफाइनरी से गोवर्धन और पीआरवी में तैनात दरोगाओं को विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.