हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रुक्मिणी विहार स्थित नवीन जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत 24 को करेंगे। कार्यक्रम में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। देशभर से से संत, महंत और महामंडलेश्वर भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में आश्रम के स्वामी यतींद्रानंद गिरि तैयारी में जुटे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। एसएसपी ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया। हरिद्वार, रुड़की के संत स्वामी यतींद्रानंद गिरि द्वारा नगर के रुक्मिणी विहार में मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे आश्रम का निर्माण कराया गया है। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने बताया कि आश्रम का भूमि पूजन संघ के सरकार्यवाह रहे भैयाजी जोशी ने किया था। लोकार्पण 24 मार्च को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। आश्रम के स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने बताया कि उनका जीवन आरएसएस से जुड़ा है तो वह हमारा परिवार है। परिवार के वह मुखिया हैं। उन्होंने निवेदन स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण दिया गाय है मगर वह कार्यक्रम के बाद आश्रम आएंगे। तीन माह में दूसरी बार संघ प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह 6:30 बजे दिल्ली से वृंदावन के लिए कार से आएंगे। सुबह 9:30 बजे रुक्मिणी विहार स्थित जीवन दीप आश्रम में पहुंचेंगे। दोपहर के 1:30 बजे तक वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे आश्रम से दिल्ली के लिए कार से रवाना हो होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
