• Sat. Mar 21st, 2026

सीएम योगी बोले- बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का तत्काल दें मुआवजा, राहत कार्यों में देरी न हो

ByVijay Singhal

Mar 21, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों के नुकसान का आकलन कर तत्काल मुआवजा देने का निर्देश दिया है। साथ ही अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी डीएम फील्ड में निकलकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कराएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल कागजी न होकर वास्तविक स्थिति के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को सही और समय पर सहायता मिल सके। राहत आयुक्त फील्ड के अधिकारियों से सीधा संपर्क और समन्वय रखें। सभी सूचनाएं जुटकर शासन भेजें, जिससे राहत कार्यों में देरी न हो। भुगतान पारदर्शी और समयबद्ध हो। प्रदेश सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी आपदा की स्थिति में उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.