हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरीने आंधी-बारिश से हुए गेहूं और सरसों की फसल के नुकसान पर गहरी चिंता जताई है। वह इस मुद्दे को सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।
जिले के ग्रामीण अंचल में बुधवार आई आंधी-बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। छाता सहित कई तहसीलों में गेहूं और सरसों की फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। कैबिनेट मंत्री ने बतााय कि फसलों में हुई क्षति के बारे में किसानों ने उन्हें जानकारी दी है। यह चिंतनीय विषय है। शुक्रवार को फिर से हुई भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसानों को क्षति की भरपाई के लिए वह सोमवार को लखनऊ में होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराएंगे। इसके लिए उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से भी कहा है कि वह राजस्व टीमों का गठन करें, ताकि फसलों में हुए नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। इससे जिले के किसानों को मुआवजा मिल सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
