• Tue. Mar 17th, 2026

CHO की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित:DPM को हटाने की मांग पर CMO कार्यालय के बाहर धरना

ByVijay Singhal

Mar 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) ने संविदा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) संजय सिहोरिया को हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को CHO मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे कई आरोग्य केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। धरने पर बैठे CHO का आरोप है कि DPM संजय सिहोरिया उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और अवैध वसूली का दबाव बनाते हैं। कर्मचारियों के अनुसार, विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। CHO ने विभाग में तानाशाही और उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने बताया कि NQAS सम्मान प्राप्त CHO रमारानी को भी कथित तौर पर फंसाने का प्रयास किया गया। उनका आरोप है कि वेतन रोकने और अपमानजनक भाषा के प्रयोग से वे आहत हैं, जिसके विरोध में उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। हालांकि, CHO अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक DPM के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पद से नहीं हटाया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और आरोग्य केंद्रों के ताले नहीं खुलेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि कुछ CHO के ड्यूटी पर न जाने की शिकायतें मिली थीं। भौतिक सत्यापन और बीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इसी कार्रवाई के विरोध में कुछ कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। इस हड़ताल के कारण जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed

विदेशी भक्त जानते हैं यमुना की अहमियत, घाटों पर इसलिए कर रहे सफाई नेशनल प्रेस टाइम्सः ब्यूरो मथुरा। यमुना और घाटों पर व्याप्त गंदगी देख वृंदावनवास कर रहे विदेशी कृष्ण भक्त आहत हैं। उन्होंने घाटों को स्वच्छ रखने और लोगों को यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए जागरूक करने का प्रण लिया है। इसके लिए हरिनाम संकीर्तन के साथ सफाई अभियान शुरू किया गया है। परिक्रमा मार्ग स्थित यमुना कुंज में रह रहे जर्मनी के कृष्ण भक्त भक्ति आलोक परमाद्विवेती ने यमुना किनारे गंदगी और प्रदूषण को दूर करने के लिए स्वच्छता अभियान की शुरूआत कराई। अभियान में स्विट्जरलैंड, कोलंबिया, चिली, बेल्जियम, इक्वाडोर निवासी माधव कृष्ण, सुदेवी, भक्ति देवी दासी, देव, माखनचोर, निहा सहित 12 भक्तों को जोड़ा है। यह लोग प्रतिदिन हरे कृष्ण महामंत्र के साथ यमुना किनारे सुबह सफाई अभियान चला रहे हैं। आलोक ने बताया कि वह न सिर्फ घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा फेंकी गई प्लास्टिक एवं कचरे को उठाकर एकत्रित कर रहे हैं वहीं श्रद्धालुओं को यमुना को प्रदूषित न करने की अपील भी कर रहे हैं। यमुना स्वच्छता अभियान की संयोजक अक्वाडोर निवासी भक्ति दासी ने कहा कि यमुना की दशा देख मन विचलित हो जाता है। जिस यमुना को भक्तजन मां पुकारते हैं, उसी में दूषित जल जा रहा है। घाटों पर कब्जे हो रहे हैं। यमुना किनारे कचरा फेंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही विदेशी कृष्ण भक्तों का दल नगर आयुक्त से मिलकर सहयोग की अपील करेगा।