हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ठाकुरजी के भक्तों का कारवां तेजी से बढ़ रहा है। महज 15 दिन में मंदिर के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 20 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। श्री बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी के आदेश पर सुयोग्य मीडिया कंपनी की ओर से मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर बनाए गए हैं। लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु घर बैठे ठाकुरजी के दर्शन कर पा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग इन प्लेटफॉर्म्स से जुड़ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, रंगभरनी एकादशी से शुरू हुए मंदिर के यूट्यूब चैनल पर सबसे अधिक 17.7 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। वहीं फेसबुक पेज पर करीब 7300 फॉलोअर्स जुड़े हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 2693 लोग मंदिर के अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने बताया है कि लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद से अब तक करीब 15 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन कर चुके हैं। इससे दूर-दराज के भक्तों को विशेष सुविधा मिल रही है, जो किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुंच पाते थे। प्रशासन का कहना है कि मंदिर की गतिविधियों, उत्सवों और विशेष झांकियों की जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से श्रद्धालुओं तक पहुंचाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक भक्त डिजिटल माध्यम से भी ठाकुरजी से जुड़े रह सकें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
