• Mon. Mar 16th, 2026

मथुरा में मुहावरों में उलझे अभ्यर्थी तो रीजनिंग ने खूब छकाया

ByVijay Singhal

Mar 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर छह हजार अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 4609 तो दूसरी पाली में 4699 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कड़ी निगरानी के बीच 78.32 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। किशोरी रमण इंटर कालेज, ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कालेज, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज सहित अन्य सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। बायोमैट्रिक से मिलान किया गया। पहली पाली में जहां 1391 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे तो दूसरी पाली में 1301 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में किसी सॉल्वर के नहीं पकड़े जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। मुहावरों और रीजनिंग के सवालों ने काफी उलझाया, लेकिन कई सवालों के जवाब को लेकर ऊहापोह पर उन्हें छोड़ देना ही बेहतर समझा। वहीं कुछ सवालों पर तो काफी देर तक माथापच्ची करनी पड़ी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.