• Mon. Mar 16th, 2026

कोसीकलां में सेफ्टी टैंक में गिरकर चार साल के मासूम की मौत

ByVijay Singhal

Mar 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में सैनी मोहल्ला में सेफ्टी टैंक में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। सैनी मोहल्ला निवासी राजेश सैनी के चाचा होती सैनी का पास में ही मकान बन रहा था, जिसमें सेफ्टी टैंक बनाकर छोड़ दिया था। इसमें पानी भरा हुआ था। राजेश का 4 वर्षीय पुत्र गोलू खेलते हुए वहां पहुंच गया और किसी तरह टैंक में जा गिरा, जिसकी जानकारी किसी को भी नहीं लग सकी। जब गोलू पानी में उतराने लगा तो वहां से गुजर रहे बच्चों की उस पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद बच्चे को टैंक से बाहर निकाला उसे सीपीआर भी दी गई और चिकित्सकों के पास ले गए। काफी देर तक जांच के बाद चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। परिवार में राजेश और उसकी पत्नी के अलावा एक पुत्री और इकलौता पुत्र गोलू था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.