• Sun. Mar 15th, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू का ब्रज दौरा, गोवर्धन परिक्रमा के बाद बांके बिहारी मंदिर में टेकेंगी माथा

ByVijay Singhal

Mar 15, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च से तीन दिनों के लिए मथुरा के दौरे पर आने वाली हैं। इस दौरान वह ब्रज क्षेत्र के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज जी की परिक्रमा भी करेंगी। इसके अलावा वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में भी उनके दर्शन करने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वृंदावन में स्थित श्री रामकृष्ण मिशन अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग के लिए लाई गई एक अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन भी करेंगी। साथ ही वह वृंदावन और गोवर्धन के कुछ अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन कर सकती हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए उनकी सुरक्षा टीम संभावित कार्यक्रम स्थलों का गोपनीय तरीके से निरीक्षण कर रही है। वहीं जिला प्रशासन भी राष्ट्रपति के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी स्थानों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। खास बात यह है कि पिछले छह महीनों के भीतर यह राष्ट्रपति मुर्मू का दूसरा मथुरा दौरा होगा। इससे पहले वह 25 सितंबर 2025 को मथुरा आई थीं, जहां उन्होंने अंतापाड़ा स्थित श्री कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.