• Sun. Mar 15th, 2026

मथुरा में भगवा वेशधारी इंजीनियर पति की पिटाई,पत्नी ने कार के शीशे तोड़े, सड़क पर गिराकर पीटा

ByVijay Singhal

Mar 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित महिला के अनुसार, उसका विवाह 19 वर्ष पूर्व थाना मांट क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। युवक मूल रूप से पठानकोट, जालंधर में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि यहीं उसकी कंपनी में काम करने वाली एक अन्य महिला से उसके संबंध बन गए, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहना शुरू कर दिया।
पीड़िता को आज पति के राया आने की सूचना मिली। इसके बाद महिला ने अपने परिचितों और स्थानीय लोगों के सहयोग से मांट क्रॉसिंग के समीप उसे रोक लिया। भीड़ ने आरोपी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना के कारण सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साधु वेशधारी व्यक्ति को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.