• Sat. Mar 14th, 2026

सिपाही ने भरोसा नहीं जिस्म भी नोचा, वीडियो में बयां किया वो दर्द, जिस वजह से दी जान

ByVijay Singhal

Mar 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा के सदर क्षेत्र में बहन के घर आत्महत्या करने वाली फैशन डिजाइनर के मामले में शुक्रवार को दो वीडियो सामने आए। इनमें वह अपना दर्द बयां करती दिख रही है। पुलिस को भी कठघरे में खड़ा किया है। थाने जाने पर सुनवाई नहीं होने और मुकदमे के चक्कर में न पड़ने का दबाव बनाने की बात भी कही है। डीसीपी का कहना है कि पीड़िता ने कोई तहरीर नहीं दी थी। हालांकि सिपाही के बर्खास्तगी की फाइल खोल दी गई है।मूलरूप से सहावर, कासगंज निवासी महिला के प्रेम संबंध कानपुर देहात के सरदारपुर निवासी जेबी गाैतम से चल रहे थे। वह थाना ताजगंज में कंप्यूटर ऑपरेटर था। महिला ने सदर क्षेत्र में रहने वाली बहन के घर आकर बुधवार को आत्महत्या कर ली थी। मामले में पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और शादी का वादा कर शारीरिक शोषण की प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब महिला के आत्महत्या से पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। एक में वह कह रही है कि कहीं कुछ नहीं होता। लड़के, लड़कियों के साथ कुछ भी कर लें। लड़कों का कुछ नहीं बिगड़ता। ताजगंज थाने में सबके बीच बैठकर यही पता चला। मैं प्राथमिकी दर्ज कराने गई। जेबी गाैतम चार साल अपनी पत्नी बनाकर रखे था। उसने मानसिक और शारीरिक शोषण किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.