हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील स्थित भदावल गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित की गई पथवारी मैया की प्रतिमा के स्थान पर, ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प लिया। आज 51 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों नर-नारियों ने नाचते-गाते सहभागिता की। गंगाजल से रास्तों को पवित्र कर माता को मंदिर लाया गया। पुजारी कुंज बिहारी पांडे के सानिध्य में 5 दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ है। 17 तारीख को जगराते और विशाल भंडारे के साथ माता रानी विधि-विधान से मंदिर में विराजमान होंगी, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
