हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में लोग एलपीजी सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं जगह-जगह गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने या फोन नंबर न मिलने से बुकिंग नहीं हो पा रही। इस अफरा-तफरी के बीच जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और गैस एजेंसियों को ऑफलाइन बुकिंग की अनुमति दी है। गोवर्धन में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लेकिन ऊपर से आदेश है कि केवल बुकिंग वाले ग्राहकों को ही सिलेंडर दिए जाएं। कई लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी, इसलिए अब एजेंसियां ऑफलाइन रजिस्टर में बुकिंग दर्ज कर रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। सोरन गैस एजेंसी गोवर्धन के संचालक विवेक कुंतल ने बताया की पिछले कुछ दिनों से सर्वर की समस्या के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही थी। आने वाले दो-चार दिनों में यह समस्या दूर हो जाएगी। तब तक ग्राहकों की सुविधा के लिए हमने ऑफलाइन रजिस्टर में बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब लोगों को सिलिंडर मिलने में परेशानी नहीं होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
