• Sat. Mar 14th, 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर भागे सवार

ByVijay Singhal

Mar 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जयगुरु देव आश्रम के निकट एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। कार जयगुरु देव आश्रम के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दम मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.