हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव खरौट में चक रोड को कब्जामुक्त कराने गई तहसील की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने लेखपाल के साथ ही पुलिसकर्मियों से खींचतान और मारपीट कर दी। इसके बाद चक रोड पर रखे बुर्जी-बिटौरों में आग लगा दी। ग्रामीणों के घेरने पर तहसील कर्मियों ने अतिरिक्त फोर्स बुलाया, तब कहीं जाकर वह गांव से निकल सके। गांव खरौट में चक रोड पर गांव के प्रीतम आदि ने अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध किया हुआ था। सुनवाई करते हुए तहसील टीम शुक्रवार को कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए गांव पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टीम के अतिक्रमण हटाने पर काफी महिलाएं एकजुट होकर पहुंच गई और तहसील टीम से भिड़ गई। लेखपाल और पुलिस कर्मियों से मारपीट कर दी। महिलाओं ने पहले तहसील टीम से अभद्रता की। तहसीलदार सचिन पवार को घेरकर धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान महिलाओं ने वहां रखे बुर्जी- बिटोरों में आग लगा दी। मामला बिगड़ता देख तहसील टीम ने अतिरिक्त फोर्स मांगा। इसके बाद एसडीएम वैभव गुप्ता और थाने का फोर्स गांव पहुंचा। पुलिस फोर्स को देखकर आरोपी भाग गए। बुर्जी बटोरों में फैली आग को बुझाने के लिए दमकलों को बुलाया गया और आग पर जैसे तैसे काबू पाया। वैभव गुप्ता, एसडीएम, छाता ने कहा, चकरोड को साफ करा दिया गया है। लेखपाल और पुलिसकर्मियों से अभ्रद्रता एवं मारपीट करने वाले अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
