हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के बाद पेट्रोलियम पदार्थों का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में राया के गांव सोनई में जिला पूर्ति विभाग और पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित किए गए अपमिश्रित पेट्रोलियम का जखीरा बरामद किया है। अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ के 36 ड्रम जब्त किए गए हैं, जबकि 24 ड्रम खाली भी मिले हैं। माना जा रहा है कि इस तेल का कालाबाजारी करने के लिए भंडारण किया जा रहा था। पुलिस तेल माफिया की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधिकारियों को सोनई गांव में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम बृहस्पतिवार देर रात को टीमों ने संयुक्त रूप से पर छापा मारा। छापे के दौरान राया रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले गांव सोनई में 36 ड्रम मिले। इनमें से 12 ड्रमों में पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ है, जबकि 24 ड्रम खाली थे। जब्त किए गए पेट्रोलियम पदार्थ से कालाबाजारी का संदेह गहरा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि यह पेट्रोलियम पदार्थ अवैध रूप से जमा किया गया था। इसका उपयोग कालाबाजारी के लिए किया जा रहा था। खाली ड्रम यह दर्शाते हैं कि काफी मात्रा में तेल पहले ही बेचा जा चुका है। विभाग अब इस नेटवर्क के सदस्यों की तलाश में जुटा है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने प्रकरण में बताया कि पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में राया के गजू निवासी हरीश, अयेरा निवासी हरीकांत, गोपाल शर्मा और कुलदीप शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है। जब्त किए गए पेट्रोलियम पदार्थ के तीन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह तेल कहां से आया और इसे कहां बेचा जा रहा था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
