हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एलपीजी की किल्लत ने होटल और ढाबा संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से व्यावसायिक सिलिंडर की नियमित आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण होटल कारोबार पर असर पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई संचालक अब गैस के विकल्प तलाशने को मजबूर हो गए हैं। कई जगहों पर मेन्यू में बदलाव किया गया है। वहीं छोटे खानपान की सैकड़ों ठेल-ढकेल बंद हो गई हैं।
शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित होटल और ढाबों पर खाना बनाने के लिए सबसे ज्यादा गैस सिलिंडर का उपयोग होता है, लेकिन इन दिनों सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। गैस एजेंसियों के चक्कर काटने के बाद भी कई संचालकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे होटल कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस संकट के चलते कई छोटे होटल और ढाबा संचालकों ने अस्थायी तौर पर लकड़ी और कोयले का सहारा लेना शुरू कर दिया है। अचानक मांग बढ़ने से बाजार में लकड़ी और कोयले के दाम भी बढ़ने लगे हैं। कारोबारियों का कहना है कि लकड़ी और कोयले से खाना बनाना न केवल मुश्किल है, बल्कि इससे समय भी ज्यादा लगता है। होटल संचालकों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। प्रशासन से मांग की है कि एलपीजी की आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य कराई जाए ताकि कारोबार प्रभावित न हो और लोगों को भी राहत मिल सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
