• Fri. Mar 13th, 2026

मथुरा, प्रदेश में फार्मर आईडी में पिछड़ा 67वें पायदान पर

ByVijay Singhal

Mar 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया की रफ्तार बेहद धीमी चल रही है। यहां अब तक तय लक्ष्य के मुताबिक 66.85 प्रतिशत ही फार्मर आईडी बन सकी हैं। इससे जनपद प्रदेश में 67वें पायदान पर बना हुआ है। जबकि अन्य जिलों में रफ्तार काफी तेज चल रही है। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के शुभारंभ पर कुल 3,10,857 किसान पंजीकृत हुए थे। शासन ने इसी आधार पर यह संख्या फार्मर आईडी बनाने करा लक्ष्य तय कर दिया है, इसके मुकाबले यहां अब तक केवल 2,32,280 आईडी ही बनाई जा सकी हैं। जो तय लक्ष्य से 66.85 प्रतिशत ही बन सकी है। इसी कारण प्रदेश स्तर की प्रगति सूची में जिले का स्थान 67वां बताया जा रहा है। यहां अब तक बनी कुल 2,32,280 फार्मर आईडी में से 1,92,641 आईडी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत रहे गए किसानों की हैं। वहीं नए किसानों की 39,639 फार्मर आईडी अलग से बनाई गई है। जबकि पीएम किसान सम्मान निधि में पंजीकृत 1,18,216 किसानों की आईडी अभी भी बनना शेष हैं। शासन का लक्ष्य है कि मार्च के अंत तक सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाए।यहां फार्मर आईडी बनाने के लिए कृषि विभाग के साथ पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग, विकास विभाग, आपूर्ति विभाग तथा जन सेवा केन्द्रों सहित कुल छह विभाग एवं संस्थाएं जुटी हुई हैं। शासन की ओर से पिछले कुछ दिनों में इस कार्य को लेकर सख्ती बढ़ाए जाने के बाद प्रक्रिया में तेजी भी आई है और विभिन्न विभागों की टीमों को गांव-गांव जाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।उप कृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी नकल खतौनी एवं आधार कार्ड लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र या संबंधित विभाग के माध्यम से जल्द फार्मर आईडी बनवा लें। उन्होंने बताया कि शेष किसानों की फार्मर आईडी वित्तीय सत्र की समाप्ति से पहले बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि तय समय बाद बिना फार्मर आईडी के सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।–
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.