• Fri. Mar 13th, 2026

सिलिंडर की किल्लत ने बंद कराईं शादियों की बुकिंग

ByVijay Singhal

Mar 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में इन दिनों व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की किल्लत बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसियों पर आपूर्ति कम होने के कारण होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर ब्लैक में भी व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे होटल संचालकों ने अप्रैल माह में होने वाली शादियों की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। व्यवसायियों का कहना है कि पिछले कई दिन से गैस एजेंसियों पर सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। लंबा इंतजार करने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। मजबूरन होटल और ढाबा संचालकों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। होटल संचालक नवीन गर्ग का कहना है कि गैस सिलिंडरों की कमी के कारण उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है। अप्रैल माह में होने वाली शादियों के आर्डर लेना बंद कर दिया है। जो पुराने आर्डर है उन्हें किसी तरह पूरा किया जा रहा है। यदि यही हाल रहा तो भट्टी पर खाना बनाना पड़ेगा। बताया कि कई छोटे होटल और ढाबों में खाना बनाने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अस्थायी रूप से अपना काम सीमित करना पड़ सकता है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की उपलब्धता कम होने से बाजार पर असर पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय भोजनालयों में सेवाओं में देरी हो रही है। उधर, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, स्थिति में सुधार आ जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.