• Fri. Mar 13th, 2026

फूल बंगलों से भरेगा श्रीबांकेबिहारी का खजाना

ByVijay Singhal

Mar 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सजाए जाने वाले फूल बंगलों से होने वाली आय से बिहारीजी के खजाने को भरा जाएगा। अब तक मंदिर में सजने वाले एक फूल बंगले के लिए मंदिर प्रबंधन को 15 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब मंदिर के खाते में 1,51,000 रुपये प्रति फूल बंगले के हिसाब से जमा करने होंगे। इसके लिए सेवायतों की रिट हाईकोर्ट ने पूर्व में खारिज कर चुकी है। साथ ही मंदिर प्रांगण को वातानुकूलित करवाने का फैसला हुआ। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में हुई। इसमें श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई। करीब 8.73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के आगणन पर विचार किया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत आगणन के अनुसार, ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के पूर्व निर्मित हॉल पर सौंदर्यीकरण के लिए 7.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। विभिन्न मंदिरों की मरम्मत और रंगाई-पुताई के लिए भी प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इनमें राधाकुंड स्थित कुंजबिहारी मंदिर के लिए 27.02 लाख रुपये, वृंदावन के बवनपुरी हनुमान मंदिर के लिए 20.33 लाख रुपये, मोहन बाग के लिए 44.28 लाख रुपये और राधा स्नेह बिहारी मंदिर के सामने शिवालय के लिए 21.50 लाख रुपये शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.