• Thu. Mar 12th, 2026

प्रेमी के साथ मिलकर पुत्रवधू ने की थी सास की हत्या, दोनों गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के गांव भंकरपुरा बसैला में अपनी पुत्रवधू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर सास ने पूरे गांव को बताने की बात कही तो पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी। ससुर की शिकायत पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने और गर्दन की हड़्डी टूटने से होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि 2 मार्च को भंकरपुर बसैला निवासी अनवरी बेगम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उस समय मृतका के पति अनवर गांव से गए हुए थे। 3 मार्च को अनवरी के शव को दफना दिया गया। पुत्रवधू ने कहा कि साइलेंट अटैक से मौत हुई है। दो दिन बाद पुत्रवधू हिना का ननद से झगड़ा हो गया। उसने भाभी पर हत्या का आरोप लगाया। शक होने पर अनवर ने 8 मार्च को शिकायती पत्र पुलिस देकर अनवरी बेगम के शव का पोस्टमार्टम करवाने की गुहार लगाई। इस मामले में पुलिस ने मृतका की पुत्रवधू हिना और उसका प्रेमी आदिल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका हत्या की पुष्टि हुई। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में हिना ने बताया कि सास ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पूरे गांव को बताने की बात कही थी। इस पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया भी बरामद कर लिया, जिससे मुंह दबाकर सास की हत्या की गयी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया वहां से जेल भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.