• Sun. Jun 28th, 2026

एक दूसरे का हाथ थमा 71 जोड़ों ने लिए 7 फेरे

ByVijay Singhal

Mar 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कस्बे के गोवर्धन रोड स्थित बॉबी वाटिका में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुल 71 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर छाता ब्लॉक प्रमुख महेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार, छाता देहात प्रधान बॉबी चौधरी, छैला एडवोकेट, गोकलेश पंडित आदि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नवदंपत्तियों को शासन की ओर से निर्धारित गृहस्थी का सामान और सहायता राशि भेंट की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.