हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट ब्लॉक स्थित बीएआरसी पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष की ओर से इकाई की कार्यकारिणी गठित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि शिक्षकों की हर समस्या के लिए हमेशा संगठन तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सुरजीत सिंह, महामंत्री विनोद कुमार और वरिष्ठ अध्यापक किशन सिंह वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। सर्व सहमति से सत्यनारायण को संरक्षक, वीरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, दिनेश चौधरी को कार्यकारिणी अध्यक्ष, आरती वर्मा को उपाध्यक्ष, अजीत सिंह को मंत्री, आशुतोष को संयुक्त महामंत्री, शशिकांत को संयुक्त मंत्री, धर्मवीर सिंह को मीडिया प्रभारी, संगीता वर्मा को संयुक्त मंत्री, अनीता कुमारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर किशन सिंह वर्मा, सनी बंसल, जसवंत सिंह, सुनील यादव, सोनवीर सिंह, शिवम कुमार, राजीव गौतम, पवन अग्रवाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
