हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव भाई के एक परिवार ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि पुलिस ने आधी रात को उनके घर में जबरन घुसकर मारपीट की और उन्हें बेवजह परेशान किया। पीड़ित रामबाबू के अनुसार, बीती रात करीब एक बजे रिफाइनरी थाना पुलिस उनके घर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना या कारण बताए दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। पुलिसकर्मियों पर रामबाबू और उनके छोटे बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप है, जिससे दोनों घायल हो गए। रामबाबू ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस से घर में घुसने का कारण पूछा, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। पुलिसकर्मी उनके बड़े बेटे विष्णु को बुलाने की मांग कर रहे थे। रामबाबू ने उन्हें बताया कि विष्णु पेशे से ड्राइवर है और उस समय गाड़ी चलाने के लिए बाहर गया हुआ था। इसके बावजूद, पुलिसकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उन्हें लंबे समय से परेशान कर रही है। उनका कहना है कि इससे पहले भी उनके बड़े बेटे विष्णु के खिलाफ गांजा बेचने का एक मामला दर्ज किया गया था, जो वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है। परिवार का दावा है कि उस मामले में भी उनके बेटे को फंसाया गया है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी कार्यालय में इस पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
