• Wed. Mar 11th, 2026

नगर-निगम में दो ने किया भुगतान, एक का भवन सील

ByVijay Singhal

Mar 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की टीम कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को टीम ने भूतेश्वर जोन में एक भवन सील किया है जबकि कार्रवाई से बचने के लिए दो बकायेदारों ने कुछ रकम जमा करा दी है। निगम ने अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भूतेश्वर जोन में हाईवे किनारे भूमि स्वामी चौब सिंह पर 4.86 लाख रुपये, भवन स्वामी शिवराम पर 1.51 लाख रुपये और भवन स्वामी नीलम अग्रवाल पर 40 हजार रुपये का कर बकाया चल रहा था। करीब 10 दिन पहले तीनों को चेतावनी नोटिस जारी किए लेकिन कर जमा नहीं कराया। मंगलवार को टीम पहुंची तो चौब सिंह ने 1.20 लाख रुपये और नीलम अग्रवाल ने अपना भुगतान कर दिया। वहीं कर जमा नहीं कराने पर शिवराम का भवन सील किया गया। उन्होंने बताया कि सभी बकायेदारों को 31 मार्च तक कर जमा करने की हिदायत दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.