• Wed. Mar 11th, 2026

दीवार फांदकर सैन्य क्षेत्र में घुसने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल ,

ByVijay Singhal

Mar 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दीवार फांदकर सैन्य क्षेत्र में प्रवेश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सदर बाजार थाने की पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया कि बिहार के जिला पूर्णिया के थाना रुपोली के छापरी निवासी नजीरूददीन रविवार को सैन्य क्षेत्र के टीएसी एयर फोर्स एरिया में दीवार फांदकर घुस गया। सुरक्षा में मौजूद सैनिकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.