हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च से तीन दिवसीय मथुरा दौरे पर रहेंगी। वह गोवर्धन में गिरिराजजी की परिक्रमा लगाएंगी। वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भी जा सकती हैं। प्रशासन उनके आगमन की तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति वृंदावन के श्रीराम कृष्ण मिशन अस्पताल में रेडियोलाजी डिपार्टमेंट में एक विशिष्ट मशीन का शुभारंभ करेंगी। साथ ही वृंदावन व गोवर्धन के कुछ मंदिरों में दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम उनके आगमन स्थलों का गोपनीय स्तर पर निरीक्षण करने में जुटी हुई है। जिला प्रशासन भी उनके सभी संभावित आगमन स्थलों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। छह माह के अंदर यह उनका दूसरा मथुरा दौरा है। इससे पूर्व राष्ट्रपति 25 सितंबर 2025 को मथुरा की दौरे पर आई थी। यहां उन्होंने अंतापाड़ा स्थित श्री कुब्जा कृष्ण मंदिर के दर्शन किए थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
